कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शाहगंज (सोनभद्र)। स्थानीय बाजार में स्थित श्री संकटमोचन तिराहा पर नेहा साड़ी सेंटर के प्रतिष्ठान में बीती रात लगी भीषण आग से लाखों रुपए का सामना जल कर राख हो गया है। जिसमें दुकान का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात दुकान बंद करके दुकानदार पूर्व की भांति अपने घर चला गया था। इसके बाद लगभग १०बजे रात दुकान में से अचानक धुआं और आग की लपेट निकलते देख राहगीर और आस पास-के लोग इकट्ठा हो गए। इस मंजर को देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड को आते -आते दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि उक्त दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के चलते शायद आग लगी होगी। वैसे जो भी हो, दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा लाखों रुपए के कपड़े एवं फर्नीचर जल कर राख हो गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?