डॉ भीमराव अम्बेडकर की विरासत एक वर्ग नही बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर:अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विधानसभा सदर के बूथ संख्या 21 राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज पर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत रत्न संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी।

इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें केवल संविधान नहीं दिया, बल्कि समता, समरसता और अधिकारों पर आधारित एक न्यायपूर्ण व समावेशी भारत की राह दिखाई, उनका संदेश स्पष्ट है। जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा विकास अधूरा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देशभर बाबा साहेब के विचारों, स्थलों और स्मृतियों को सम्मान देने के लिए जो कार्य हुए हैं, वे प्रेरणास्रोत हैं। उनका यह संकल्प कि अंबेडकर की विरासत केवल एक वर्ग नहीं, पूरे राष्ट्र की धरोहर है, वास्तव में ऐतिहासिक है।


दिल्ली सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक वंचित, पीड़ित और ज़रूरतमंद को सम्मान, अवसर और अधिकार दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हैं।


इस कार्यक्रम में नगर मण्डल उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी, आलोक रावत, ध्रुवकान्त द्विवेदी, समर सिंह, अजय रावत, रवि कनौजिया , मनोज पासवान, संजय भारती, अशोक रावत , अभिषेक भारती , राकेश रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?