डीएम चर्चित गौंड ने दिखाई नई राह: पैदल पहुंचे दफ्तर, टोटो से लौटे आवास, सोनभद्र से ग्रीन इंडिया  का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनोखी पहल, सरकारी तंत्र को दिया बड़ा संदेश

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। चर्चित गौड़ की अनूठी पहल अब पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनती जा रही है। ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोलियम बचत और पर्यावरण सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जिलाधिकारी ने खुद उदाहरण पेश करते हुए अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और दिनभर प्रशासनिक कार्यों का निस्तारण किया।

इतना ही नहीं, कार्यालयी कार्य समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी सरकारी वाहन की बजाय इलेक्ट्रिक वाहन “टोटो” में बैठकर अपने आवास लौटे। डीएम की यह सादगी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। आम जनता ने भी इसे प्रशासन की सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद सीमित प्राकृतिक संसाधन हैं, इसलिए छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, साइकिल और सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सप्ताह में कम से कम दो दिन सार्वजनिक परिवहन अपनाने और विभागीय बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने पर भी बल दिया, ताकि ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण को भी कम किया जा सके।

डीएम ने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। सोनभद्र से शुरू हुई यह पहल अब “ग्रीन और क्लीन इंडिया” के संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Comment

1473
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?