देश की आंतरिक-बाह्य सुरक्षा बड़ी चुनौती, राष्ट्रवाद को सशक्त करना समय की मांग:मीना चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, प्रदेश मंत्री ने बताईं देश के समक्ष चुनौतियां

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन ग्यारह सत्र के साथ संपन्न हुआ।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री मीना चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। समापन सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, वहीं संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया।
समापन सत्र में बोलते हुए मुख्य अतिथि मीना चौबे ने “देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर कहा कि हमारे देश में बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियां हैं, जिसमें आतंकवाद, घुसपैठ, फेक करेंसी, ड्रग्स व नक्सलवाद, सामाजिक विघटन के प्रयास, कट्टरवाद, भ्रामक विमर्श निर्माण जैसी अनेकों चुनौतियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि राष्ट्रवाद को सशक्त करना और सुरक्षा बलों को सम्मान जैसे कार्यक्रम करना अति आवश्यक है।
समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में दो दिन से सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपना अमूल्य समय दिया, उसके लिए आभार। विगत कई दिनों से जो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत किए हैं, उनका भी आभार प्रकट करता हूं।
समापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा संजय भाई पटेल, जिले के प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, राम लखन सिंह, श्रवण गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व सांसद राम सकल, एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?