शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा देने, समय से अस्पताल खोलने,पर्याप्त मात्रा में औषधियों की व्यवस्था रखने के निर्देश सम्बन्धितों को दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में बच्चे का टीका लगाने व इलाज कराने आये मरीजों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया, अस्पताल के दवा वितरण कक्ष, चिकित्सा प्रभारी कक्ष का निरीक्षण करने के उपरान्त आने वाले मरीजों से सम्बन्धित रजिस्टर का भी जायजा लिये।

निरीक्षण के मौके पर पाया गया कि यूएचडब्लूसी पर तैनात डा० संग्राम सिंह पूजा एएनएम एवं सपोर्ट स्टाफ उपस्थित रहें। डा० संग्राम सिंह के द्वारा भ्रमण के दौरान 35 ओपीडी की गई थी, नमिता व पूजा एएनएम द्वारा 5 टीकाकरण व 7 मरीजो का बीपी व शुगर जाँच किया जा चुका था।

जिलाधिकारी ने डाक्टर एवं समस्त कर्मचारियो निर्देशित किया गया कि आवश्यक औषधिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें, ससमय अस्पताल खोले जाने के साथ ही अस्पताल परिसर की बेहतर तरीके से साफ-सफाई भी कराया जाये।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, चिकित्सा प्रभारी सहित अस्पताल के कार्मिकगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?