घाटी में फिर हुआ भूस्खलन,आवागमन रहा बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

ड्रमंडगंज घाटी में आवागमन करने वाले चालकों में दहशत व्यात

मिर्जापुर। रीवा – वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार दोपहर आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद घाटी में फिर से भूस्खलन हो गया। सूचना पर पहुंची NHAI व कार्यदाई संस्था डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम ने  मौके पर  हाईवे पर फैली मिट्टी व पत्थरों के मलबे को पोकलैंड मशीन से हटवाते हुए आवागमन चालू करवाया।

मलबे को साफ करवाने में करीब दो घंटे तक एक तरफ का मार्ग बंद रहा। बारिश के दौरान लगातार हो रहे ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन से आवागमन करने वाले वाहन चालकों में दहशत व्याप्त है। ड्रमंडगंज घाटी में इससे पूर्व भी भूस्खलन हुआ था। आज फिर से भूस्खलन होने से चालक दहशत में हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?