सत्तद्वारी ग्राम पंचायत में घरौनी प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल तहसील क्षेत्र के सत्तद्वारी ग्राम पंचायत एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सार्वजनिक चौपाल लगाकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत हिरनखुरी गांव का घरौनी वितरण किया गया।

प्राप्त जानकारी के प्रधानमंत्री के निर्देश के क्रम में स्वामित्व योजना के माध्यम से भारत के प्रत्येक नागरिक के आवास का राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन कैमरा से स्थलीय निरीक्षण, स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी ) कराया जा रहा हैं। जनपद में ज्यादातर गांव में संबंधित अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर घरौनी वितरण किया गया।

इस कैम्प में राजस्व लेखापाल आशीष पाठक,ग्राम विकास अधिकारी जावेद अख्तर, ग्राम प्रधान सियाराम यादव ,सुनील, अजय,धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?