ग्यारह सौ लाख रुपये से नगर पालिका के सभी वार्डो में होगा विकास कार्य:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नगर पालिका सोनभद्र की बोर्ड के बैठक में लिया गया निर्णय

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र का विकास कार्य निकाय के राज्य वित्त, 15वां वित्त आयोग के टाइड व अनटाइड ग्रान्ट में उपलब्ध धनराशि तथा विभिन्न योजनाओं में अवशेष बची कुल रू0 1100.00 लाख धनराशि के सापेक्ष नगर के सभी वार्डों को संतृप्त करने के लिए कार्य योजना की स्वीकृति बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान किया गया।

नगर पालिका के सभागार में आज आयोजित बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वकर गृहकर निर्धारण करने, जीआईएस सर्वे कराने निकाय सीमा में सम्मिलित सभी सरकारी भूमि तथा तालाबों को निकाय के प्रबन्धन में हस्तगत करने, नगर में पेयजल की व्यवस्था हेतु बोर/टंकी आदि की स्थापना, जल निकासी हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर कवर्ड नाला निर्माण, अवैध अतिक्रमणों को हटाने तथा नगर में पार्किंग व्यवस्था, वेन्डिंग जोन निर्धारण, फूड स्ट्रीट हब आदि विषयों पर गम्भीरता से चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न मदों में व्यय/कराये गये कार्यों की सूची बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसकी सर्व सम्मति से पुष्टि की गयी। अध्यक्ष रूबी प्रशाद द्वारा नगर के सर्वांगिण विकास में बोर्ड के अमूल्य सहयोग के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा गया कि आगामी दिनों में और विकास कार्य तेजी के साथ सम्पन्न होगें जिसका सीधा लाभ नगर की जनता को दिलाने के लिये मैं कटिबद्ध हूँ।

बैठक में विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी तथा पालिका के सभी वार्डों के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर कुमार, मनोज चौबे, दिनेश कुमार, सहित आदिल आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?