दिवंगत कर्मचारी को मुआवजा देने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – मुआवजा की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

O – यू०पी० वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला शाखा हुआ विरोध

सोनभद्र । यूपी वाणिज्य क्षेत्र मिन स्टाफ जिला शाखा- सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि उरमौरा स्थित मण्डल कार्यालय, राज्य कर विभाग, झांसी में कार्यरत कर्मचारी दिलीप कुमार कश्यप, प्रधान सहायक की कार्य की अधिकता के अवसाद में बीते-03 फरवरी को समय लगभग 09-10 रात्रि में हृदयाघात होने के कारण असामयिक निधन हो गया जिसके क्रम में राज्य कर कार्यालय, सोनभद्र के समस्त शोकाकुल कर्मचारी काला फीता बांध कर एवं गेट मीटिंग कर कर्मचारियों पर आवश्यकता से अधिक कार्य के बोझ का विरोध किया गया।
सोमवार को प्रान्तीय आ‌ह्वान पर यू०पी० वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला शाखा सोनभद्र के समस्त कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांध कर एक स्वर में पुरजोर विरोध किया गया एवं दिवंगत कर्मचारी को मुआवजा तत्काल देने की मांग की गयी। उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित कर्मचारी उपस्थित रहे-इस दौरान आर०सी०सरोज, प्रधान सहायक, शिवेस कुमार झां, प्र०सहा०, राजेश कुमार द्विवेदी, अध्यक्ष, संजीत कुमार, मंत्री, जुनेद आलम खां, प्र०सहा०, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्र०सहा०, सीमा शुक्ला, प्र०सहा०, वन्दना झां, वरि०सहा०, सुदामा पासवान, प्र०सहा०, राहुल कुमार गौतम, वरि०सहा०, दिलीप कुमार बिन्द, प्र०सहा०, मनोज कुमार, प्र०सहा०, जॉर्ज डुंगडुंग, वरि०सहा०, अजय कुमार पनिका, वरि०सहा०, कमलेश कुमार यादव, क०सहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?