सतत वाहिनी नदी के छठ घाट पर सफाई अभियान शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

विण्ढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  छठ महापर्व को लेकर सफाई अभियान कार्य जोरों पर चल रहा है सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोग विण्ढमगंज छठ घाट की सफाई में लगे हुए हैं सतत वाहिनी नदी के किनारे सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। नदी पर स्थित चेक डैम पर अस्थाई पुलिया का निर्माण पूरा हो चुका है कुछ दिन पहले सतत वाहिनी नदी में आए बाढ़ के कारण वन विभाग की ओर जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था।

जिसका निर्माण ग्राम सभा बुटबेडवा के तरफ से कराया जा रहा है जो अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान को समतल बनाने के लिए जेसीबी मशीनों दिन रात काम चल रहा है।

समिति के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यों की समीक्षा हो रही है आज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भी छठ घाट का निरीक्षण किया गौरतलब है कि जिले में छठ महापर्व पर सबसे बड़ा आयोजन विण्ढमगंज के इस घाट पर होता है। जिस पर कई प्रांत के लोग यहां आकर छठ महापर्व करते हैं इस साल 5 000 छठ व्रतियों श्रद्धालुओं की व्यवस्था छठ घाट पर पंडाल के साथ किया जा रहा है जिसके लिए पूरे मैदान में टेंट अनपरा से मंगा कर लगाया जाएगा, छठ के दिन लगने वाले मेला के लिए अभी से ही लोग अपनी दुकान आवंटित करने के लिए आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?