अमित मिश्रा
सोनभद्र। क्षेत्र पंचायत चतरा से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए छोटन पांडेय ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
उनका कहना है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय पांडेय ने लोगों के बीच गहरी पैठ बनाई है।
उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और जनसेवा की भावना उन्हें लोकप्रिय बनाती है।
ग्राम पंचायतों में सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर जनता ने अवसर दिया, तो चतरा ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाया जाएगा।
पिछले वर्षों से वे कई सामाजिक और जनकल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
युवाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए विशेष योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है।
जनता से आशीर्वाद मांगते हुए छोटन पांडेय ने कहा की जनसेवा ही मेरा धर्म है।

उनकी दावेदारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि छोटन पांडेय ने हमेशा हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया है।
विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता की नीति चर्चा में है।
लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में चतरा का नया अध्याय शुरू होगा।
सामाजिक न्याय, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाने का उनका विजन सराहा जा रहा है।
ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक उनके समर्थक सक्रिय हो गए हैं।
चुनावी समीकरणों में अब छोटन पांडेय एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा की यह चुनाव नहीं, विकास का संकल्प है।







