चेयरमैन ने किया छठ घाटों का निरीक्षण दिया सफाई का निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंशु कुमार

चुर्क (सोनभद्र) । नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के वार्ड नंबर 05 में स्थित लेबर कॉलोनी शिव मंदिर के प्रांगण में तथा विवाह मंडप के पास एवं चुर्क रेलवे पुल के उस पार तीनों चुर्क नगर पंचायत स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया यह निरीक्षण चेयरमैन मीरा यादव एवं उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज द्वारा किया गया ।

निरीक्षण के दौरान छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई,बरसात से भरे पानियों को निकलवाया गया वेदी की रंगाई-पुताई, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई।चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। चेयरमैन ने कहा की श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूरी की जाएँ।

चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूरे घाट की समुचित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया चेयरमैन मीरा यादव ने बताया कि छठ लोक आस्था का महान पर्व है, जो सूर्य उपासना के माध्यम से समाज में एकता, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश देता है।

इस अवसर पर सभासद सूरत चंद्रवंशी,सभासद हिमांशु खत्री, सभासद अशफाक कुरैशी, निर्मल कुमार, नगर पंचायत कर्मचारी शीतला प्रसाद, नगर पंचायत सुपरवाइजर सहाबू, संदीप कुमार एवं सफाई कर्मचारी आदि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?