डाला पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर चोरी, चोरो ने पुलिस को दी चुनौती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर पंचायत में चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद है जो पुलिस को चुनौती दे रहे है। बीते मंगलवार की देर रात डाला पुलिस चौकी से महज करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित यूनियन बैंक के ठीक सामने एक मकान जिसमे आगे श्रृंगार की दुकान भी है में घुसकर करीब 5 हजार रुपये नगद समेत दो मोबाइल व एक सोने की लॉकेट पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रमेश चंद्र अग्रहरी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

रमेशचंद्र अग्रहरी पुत्र मोतीलाल ने बताया कि सुबह जब परिजन सो कर उठे तो मोबाइल खोजने लगे तो मोबाइल नहीं मिला फिर घर का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था अलग-अलग जगह पर रखे नगद करीब पांच हजार रूपया भी गायब मिला और बिटिया का एक सोने का लॉकेट भी चोर उठा ले गए । जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। चोरों ने हमारे भाई की बाहर खड़ी एक बाइक से करीब तीन लीटर पेट्रोल भी निकाल लिया ।

इस मामले में चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि दो मोबाइल चोरी हुई है जिसमे एक पुराने मोबाइल का आईएमइआई नंबर नहीं दिया गया, नए मोबाइल का ऑनलाइन एफआईआर करा दी गई है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?