अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने धंधरौल बांध का किया निरीक्षण और सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा धंधरौल बांध का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक प्रबंधों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।









