चकरघट्टा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बालक को निगरानी में लिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ चकरघट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बालक को निगरानी में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियो के बिरूद्व चलाये जा रहे अभियान के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के निर्देशन में थाना चकरघट्टा दिनांक 08.05.2025 को सुबह 08.00 बजे थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर बरवाडीह सिकरिया जाने वाले मार्ग पर एक बालक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

बालक की पहचान प्रीतम पटेल पुत्र सुदामा पटेल निवासी ग्राम नगाव पोस्ट शिवपुर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में हुई है। उसके पास से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल वाहन नंबर UP 64 AW 4527 बरामद हुई है।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में वादी मुकदमा रामप्रवेश चेरो पुत्र रामचंदर निवासी ग्राम गंगापुर झरियावा थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली ने थाना चकरघट्टा में लिखित तहरीर दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल कन्हैया चेरो के शादी समारोह से चोरी हो गई थी। इस आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने गहन पतारसी सुरागसी के बाद मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में सम्मिलित बालक प्रीतम पटेल को पकड़ा, पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करके विधिक कार्रवाई के क्रम में बालक को माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड चंदौली में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?