नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 6.0 के तहत स्पेशल पिंक (समाधान दिवस) आयोजित हुआ। छात्रों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान बताया गया। सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध और नशे के बुरे असर के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने सामाजिक कुरीतियों पर एक लघु नाटिका दिखाई और छात्रों से जागरूकता फैलाने को कहा।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के प्रभारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने युवाओं को साइबर अपराधों (एसिड अटैक, ब्लैकमेलिंग, मोबाइल हैकिंग, ओटीपी धोखाधड़ी) से बचाव के तरीके बताए। छात्रों को निजी जानकारी और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि की अध्यक्षता में नशा मुक्ति पर संगोष्ठी हुई। छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ सहायक मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार, सोनू, कत्तर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









