हेलो स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बच्चो ने मनाया क्रिसमस कार्निवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस ओबरा में क्रिसमस डे की पूर्व सन्धा पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ,जिसमे बच्चो ने सेन्टा क्लाज की वेशभूषा में नाटक, नृत्य, गीत-गान, सेन्टा बाल मेकिंग,ट्री सज्जा आदि गतिविधियो को पेश कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित कई नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किए।सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोहा।

बच्चो ने मैरी क्रिसमस गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर शमा बाधं दिया। वहीं बच्चों ने गीत व कविताए सुना कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य नाहिद खान ने बच्चों को प्रभू यीशु के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंगों को सुनाया।प्रभू यीशू ने जीवन पर्यंत मानवता की शिक्षा दी। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभू से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए। सेंटा क्लाज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को टॉफी व अन्य उपहार भेंट किये। विद्यालय प्रांगण में विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया।

इस अवसर पर शिक्षिका बाबी राय, इसरत, पूनम गुप्ता, सादिया,लुबना, आशा पाण्डेय, सुरभी यादव, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शमशाद आलम ने किया

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?