वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पितृपक्ष के दूसरे दिन बुटबेढवा ग्राम पंचायत में स्थित सतत वाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट पर आज सुबह पितरों की आत्मा की शांति के लिए लोगो ने पूजा-अर्चना की गई। पंडित राजू रंजन तिवारी के द्वारा जजमानों को विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण कराया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर अपने पितरों के नाम से जौ, तिल, पुष्प और जल अर्पित किए। पंडित राजू रंजन तिवारी ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों को याद कर तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति आती है।
इस दौरान घाट पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई व प्रशासक बने ग्राम प्रधान से तत्काल साफ सफाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।








