स्वयं सहायता समूह के उत्पादो की बिक्री में व्यापार मण्डल करे सहयोग: सीडीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला प्रशासन, जिला पर्यटन एवं सांस्कृति परिषद के द्वारा विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित तिरंगा महोत्सव एवं तिरंगा मेल, तिरंगा प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस दौरान लोकगीत गायिका मीना कौशल एवं उनकी टीम के द्वारा तिरंगा गीत की प्रस्तुति से सभी देश भक्ति से सराबोर तो वही डीएवी पब्लिक स्कूल के बालक एवं बालिकाओं ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही जीजीआईसी  की बालिकाओं एवं गुरु नानक इंटर कॉलेज की बालिकाओं के द्वारा भी देशभक्ति गीत पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया गया जो सभी उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमें वीरों की शहादत को भूलना नहीं चाहिए हम अपने आजादी को याद कर सके जिन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी अपना बलिदान दिया हम उन्हें याद कर सके और तिरंगे के प्रति हमारा सम्मान एवं आने वाली पीढियां का सम्मान बना रहे इसीलिए सरकार के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिससे कि लोग तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो सके, इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज के इस तिरंगा महोत्सव के द्वारा कार्यक्रम कर आप लोगों को तिरंगा के प्रति सम्मान जागृत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है।

तिरंगा मेला एवं तिरंगा प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा 20 से ज्यादा स्टाल लगाए गए थे जहां पर उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न तरह के उत्पाद जैसे सोलर स्टडी लैंप, जूट के बैग, लेडिस गारमेंट्स, जूट के फाइल एवं फोल्डर विभिन्न प्रकार के अचार, फिनायल, टॉयलेट क्लीनर, हैंड वाश, साबुन, नमकीन, हस्त निर्मित पंचगव्य की मूर्तियां, कालीन, ऊनी दरी इत्यादि वस्तुओं की बिक्री की जा रही थी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं विशेष अतिथियों का मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद में महिलाएं कई तरह के उत्कृष्ट उत्पादन बना रही हैं जल्द ही इनकी बिक्री के लिए नई रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा जिससे कि इन उत्पादों को व्यापक बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में पधारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष से भी वार्ता कर कहा गया कि समूहों के द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट उत्पादों को आप अपने व्यापार मंडल एवं व्यापारी बांधुओ के सहयोग से स्थानीय स्तर पर खरीदारी करें जिससे कि इन महिलाओं के उत्पादों को एक नई पहचान मिल सके साथ ही उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा।

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही समूह की महिलाओं को पर्यटन विभाग से जोड़कर पर्यटन विकास के लिए काम किया जाएगा तथा सभी पर्यटन स्थलों पर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल की व्यवस्था भी कराई जाएगी जिससे कि उनके उत्पादों की पहुंच अन्य राज्यों से आए हुए पर्यटकों तक हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?