अतिक्रमणकारियों पर चलेगा बुलडोजर, कम्पनी ने दी नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर हटाये अपना अतिक्रमण, नही तो कम्पनी हटाएगी अतिक्रमण

सोनभद्र। नारायणपुर – हाथीनाला स्टेट हाइवे 5A की दोनो तरफ पटरियों व नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर उपसा की कार्यदायी संस्था द्वारा स्थानीय नगर डाला बाजार में अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामील कराया जा रहा है, इस नोटिस तामील की कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।


वही नोटिस तामील करा रहे उपसा के पेट्रोलिंग अधिकारी सत्येंद्र पाण्डेय ने बताया कि हाइवे के दोनों तरफ सर्विस रोड व नालियों की पटरियो आदि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर कम्पनी के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा रहा है। इस नोटिस के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर स्वयं अतिक्रमण नही हटाया जाता है  तो अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। अब तक  150 लोगों को नोटिस तामील कराया जा चुका है।

नोटिस तामील की कार्यवाही के दौरान पेट्रोलिंग अधिकारी के साथ सहकर्मी संतोष शर्मा व कम्पनी के कर्मचारी मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?