पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक वर्ग को साधने के लिए बसपा करेगी बूथ स्तर पर बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पिछड़े वर्गों की सच्ची हितैषी बहन कु मायावती: बी सागर

24 मई से 29 मई तक चारो विधानसभा में होगी बैठक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक सर्व समाज में गरीब तबके के लोगों के लिए युद्ध स्तर पर काम किया तथा कानून का राज्य स्थापित किया। इस बात को बूथ स्तर पर लोगों को बताने के लिए जिला संयोजक बी0 सागर ने बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद के चारों विधानसभा के अंतर्गत सेक्टर एवं निर्धारित तिथियों में आयोजित किया गया हैं।

बैठक में तय किया गया कि रॉबर्ट्सगंज विधान सभा में
24 मई को सेक्टर डाला में दोपहर 12 बजे, ओबरा विधान सभा में
25 मई को सेक्टर खजुरा में समय दोपहर 01 बजे, दुद्धी विधान सभा में 26 मई को सेक्टर किरविल समय दोपहर 2:30 बजे और घोरावल विधान सभा में 29 मई को दोपहर 02 बजे बैठक होगी।

इस दौरान जिला संयोजक बी सागर में कहा कि देश में सामाजिक परिवर्तन की बहन कुमारी मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद राज्यसभा के निर्देश पर समस्त अन्य पिछड़े वर्ग के अंतर्गत भाईचारा बनाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए चार बार के शासनकाल में पिछड़े वर्ग के लिए गए उनके हित में जो फैसला एवं सरकार द्वारा काम किए गए पूरे देश के किसी प्रदेश में किसी अन्य सरकार द्वारा काम नहीं हुआ।

इस बैठक को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया इस दौरान रमेश कुशवाहा जिला संयोजक, डॉ रामावतार चौहान पूर्व जिला महासचिव , संजय कनौजिया जिला सचिव संजय ठाकुर राणा सुभाष राव अंबेडकर कृष्ण कुमार गिरी उत्तम बाबा देवी शरण भारती सत्य प्रकाश जायसवाल जोन प्रभार विश्वनाथ प्रसाद अग्रहरी ,कमलेश पाल आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?