ब्रेकिंग न्यूज: सोनभद्र में रेलवे स्टेशन के पास गैस सिलेंडर विस्फोट, टला बड़ा हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द दुबे

चोपन (सोनभद्र)। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर अज्ञात कारणों से फट गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना रेलवे स्टेशन से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई। बाटी चोखा की दुकान में रखा घरेलू सिलेंडर अज्ञात कारणों से लगी आग। आग लगने के कुछ देर बाद फटा सिलेंडर, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

भोर होने की वजह से घटनास्थल पर लोग नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक लंबे अरसे से संचालित हो रही थी दुकान, जहां घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा था।

रेलवे समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों की उदासीनता दे रही थी घटना को दावत। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया है। लोगों ने अधिकारियों की उदासीनता की निंदा की है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?