भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया व राहुल गांधी का फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले को लेकर किया प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम हिरेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला फूंका और नेशनल हेराल्ड में किये गये घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया।


भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक तक पैदल मार्च किया और पुतला दहन किया।

इस दौरान महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने कहा कि ईडी ने यंग इंडिया मनी लांड्रिंग केस में 15 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल किया इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम शामिल है।

जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा देश को लुटने का काम किया है जब कांग्रेसी नेता पुरे तरह फस गये हैतो बौखला कर देश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, मुन्ना दुबे , जिला मंत्री उत्कर्ष पाण्डेय, अतुल पाण्डेय जिला, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया रोशन सिंह,सौरभ चतुर्वेदी , जिला मंत्री विनोद पटेल , जिला मंत्री शिवम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?