परिवहन मंत्री का सदर विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
सोनभद्र। सूबे के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में  जिला कार्यालय मोड़ पर माल्यार्पण करके भव्य स्वागत-अभिवादन किया।


इस मौके पर आए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकर के चलने वाली पार्टी है। आप लोग भाजपा के सच्चे सिपाही हैं, भाजपा की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों का अधिक से अधिक विकास हो सके ताकि जो योजनाएं चल रही हैं उनका हर एक लोगों को लाभ मिल सके। यही भारतीय जनता पार्टी की सोच और नीति है हमारा देश प्रदेश प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशन में विकास के पथ पर अग्रसर है जिसका आज पूरा विश्व लोहा मान रहा है।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी, सदर ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सभासद पप्पू दूबे, सभासद अनवर , पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, अनुपम तिवारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, विकास मिश्रा, शिब्बू चौबे, राजा पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव और कई कार्यकर्ताओं समर्थकों की उपस्थिति रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?