डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती के उपलक्ष्य में बिरहा का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गायक उपेंद्र लाल यादव और उजाला यादव के बीच हुआ जोरदार मुकाबला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नगवां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सिकरवार में डॉ भीम राव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरहा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे गायक उपेंद्र लाल यादव और प्रसिद्ध गायिका उजाला यादव ने अपनी शानदार बिरहा प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

ग्राम पंचायत सिकरवार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सामुदायिक भवन के पास अंबेडकर प्रतिमा के पास बीती रात को शानदार बिरहा का भव्य आयोजन समिति के लोगों द्वारा किया गया। गायक कलाकारों उपेंद्र लाल यादव और प्रसिद्ध गायिका उजाला यादव के बीच जोरदार बिरहा का मुकाबला देखने को मिला।

गायकों ने बाबा साहब अम्बेडकर के किए गए कार्यों पर सुंदर गीत गाया गया। दलित ,पिछड़ों के मसीहा संविधान के शिल्पी जिसने समाज में दबे कुचले पिछड़े लोगों के हक के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मंच के उद्घाटन के साथ हुआ मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान बनबहुआर राजेंद्र यादव और डॉ पगला द्वारा फीता काट कर किया गया। वक्ताओं राजेंद्र यादव ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें याद कर नमन किया।


वक्ताओं की कड़ी में डॉ पगला ने बाबा साहब के ऊपर बहुत ही शानदार भाषण दिया और वहां उपस्थित जनसमूह को बहुत ही रोचक जानकारी दी तथा गरीबों ,दलितों और पिछड़ों को अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आग्रह किया।


कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वा मंच के संचालन ग्राम रोजगार सेवक रोहित सिंह ने किया उनके कुशल आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।


कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस चौकी सरई गढ़ के उपनिरीक्षक रामनिधि पासवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान सिकरवार मुलायम सिंह यादव, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परशुराम यादव, एडवोकेट दसरथ यादव, ग्राम प्रधान बनबहुआर अशोक कुमार, सुभाष भारती, ग्राम प्रधान सरईगढ़ शम्भूनाथ यादव, श्यामनारायण यादव, डॉ राम सरीखा यादव, मालिक चंद यादव, कमेटी के सदस्यों में शांता भारती, रामराज, राम अवध, अवध राज, सहदेव,आदि लोग मौजूद रहे।और बड़ी संख्या में बिरहा प्रेमी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?