भाजयुमो द्वारा सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर भड़के कांग्रेसी,मुकदमा दर्ज करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्वर्ण जयंती चौक पर पुलिस से नोकझोक के साथ की गई नारेबाजी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन करने के बाद जिले की राजनीति गरमा गयी है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी का पुतला फूंके जाने से आक्रोशित कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन किया और पुतला फूँकने वालो पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नेतृत्व मे सैकड़ों की संख्या मे सदर कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वाले बीजेपी के नेताओ पर मुक़दमा दर्ज कराने की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे काफी नोक झोंक भी हुआ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस रोकने का प्रयास विफल कर सदर कोतवाली पहुंचकर विरोध जताने लगे, वहाँ मौजूद एडिशनल एसपी कालू सिंह, सीओ डॉ चारु द्विवेदी,सीओ घोरावल राहुल पाण्डेय, सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक कर वार्ता कर जल्द मामले मे कार्यवाही की मांग किया।


जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गाँधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी के लोग बौखलाए हुई है, राहुल गाँधी किसान, नौजवानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों के हक हुकुक के लिए सडकों पर संघर्ष कर रहे है, इसको लेकर मोदी सरकार और योगी सरकार बदले की भावना से सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर हमारे नेताओ को परेशान किया जाएगा।

शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा की बीजेपी नेताओ ने हमारे नेताओ का पुतला फ़ूका ,इससे पूरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे उबाल है, पुतला फूंकने वालों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


उक्त मौके पर ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, शत्रुंजय मिश्रा, उषा चौबे , बृजेश तिवारी, दयाशंकर पांडे, बाबूलाल पनिका, राकेश मिश्रा, शीतला पटेल, लल्लू राम पांडे, संदीप गुप्ता, शामिम अख्तर, शंकर लाल भारती,प्रांजल श्रीवास्तव, शेखर शरण सिंह ,निगम मिश्रा, संतोष नेताम, शारद पनिका , सईद खान, जीयुत मौर्य, जयशंकर भारद्वाज, विन्ध्याचल सिंह, अमरेश देव पांडे, राजनारायण, ऋषि राज पासवान, मृदुल मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?