सामाजिक भेदभाव के खिलाफ बाबा साहेब ने चलाया था अभियान:ई. राम लोटन बिन्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। हमारे संविधान के वास्तुकार भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय और समानता के उनके आदर्श लोगों की सेवा करने में हमारा मार्गदर्शन किया करते हैं।उक्त बातें सांसद जनसंपर्क कार्यालय पटेल चौक भरुहना के सभागार में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष इं० राम लौटन बिंद के अध्यक्षता में संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के दौरान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा।


इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर देश व प्रदेश के प्रत्येक जिले के मुख्यालय पर अपना दल एस के कार्यकर्ता द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर का पुण्यतिथि मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा 14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबा साहेब अंबेडकर एक भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलितों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और महिला श्रमिकों के अधिकारों का समर्थन किया। उनका 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हो गया।

प्रदेश सचिव आनंद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, श्रमिकों ,किसानों व महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।


प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल ने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि महान समाज सुधारक, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। देश के नागरिकों को सामाजिक समरसता व समानता के सूत्र में पिरोने में बाबा साहेब का मानवीय योगदान युगों – युगों तक याद किया जाएगा। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा।

इस दौरान प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, महिला मंच जिला अध्यक्ष नामित केसरवानी, अर्चना अग्रहरि, मनीषा सिंह, रजमनिया देवी, युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल, राधेश्याम पटेल, जयशंकर पटेल, उमाशंकर सोनी, राजेश मौर्य, वरुण पटेल, रतन सिंह, अलिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला, अर्जुन सोनकर, सोनू गुप्ता, विमलेश भारती आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।