नौगढ़ में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भंडारे व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में शनिवार शाम बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौगढ़ के युवाओं और श्याम परिवार के सदस्यों ने मिलकर भव्य आयोजन किया, जिसमें भंडारा, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

दुर्गा मंदिर पंडाल में युवाओं ने बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भंडारा आयोजित किया। भंडारे का आयोजक अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र केशरी, संजय मोदनवाल और प्रफुल केशरी ने किया, जबकि सहयोग में अभिषेक मद्धेशिया और शुभम मद्धेशिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया और “जय श्री श्याम” के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

वहीं, दुर्गा मंदिर पोखरा पर श्याम परिवार के लोगों ने बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया। मंदिर में बाबा खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना भी की गई, परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजाया गया था, जिससे पूरा स्थल खाटू धाम की तरह आलोकित दिखाई दे रहा था। शाम होते ही झांकी और दीप प्रज्वलन के साथ भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण और भी पावन हो गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” जैसे भजन जब गूंजे तो भक्त झूम उठे। सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में भक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?