युवा संसद में चमकीं विन्ध्य कन्या महाविद्यालय की छात्राएं, महाविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ विधानसभा में ओजस्वी भाषण से सोनभद्र को दिलाई पहचान, प्राचार्य बोलीं- यही हैं देश का उज्ज्वल भविष्य

सोनभद्र। विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश में 1 से 3 मई 2026 तक आयोजित हुआ था। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने विधानसभा में अपना प्रभावशाली वक्तव्य देकर महाविद्यालय और जनपद सोनभद्र का नाम गौरवान्वित किया। युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा तनुश्री बीए छठा सेमेस्टर, आंचल सोनी बीए चतुर्थ सेमेस्टर, गुंजन पाण्डेय बीएड चतुर्थ सेमेस्टर और अंजली बीए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को सम्मानित करने के पश्चात उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि आज हम उन युवा प्रतिभाओं को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने विचार, नेतृत्व और कार्यों से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सिद्ध किया है। हमें विश्वास है कि ये युवा आने वाले समय में देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरुणेन्द्र, डॉ. गीता सरस्वती एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?