म्योरपुर में रिबोर के नाम पर 90 हजार का भुगतान, एडीओ पंचायत ने बताया फाल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीणों ने लगाया ज्यादा खर्च का आरोप, सचिव ने लिखित मांग पर ही एस्टीमेट देने की कही बात

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकासखंड के एक ग्राम पंचायत में रिबोर के नाम पर ज्यादा धन खर्च करने का बीते कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने आरोप लगाया था। स्थानीय सूत्र एवं ऑनलाइन साइट की रिपोर्ट के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में रिबोर के वाउचर संख्या 5THSFC/2025-26/P/6 से दिनांक 06/08/2025 को 90,515 रुपये रिबोर के नाम पर दर्ज हैं। हालांकि जब एडीओ पंचायत म्योरपुर से बात की गई तो उन्होंने इसको मानने से इनकार कर दिया और बताया कि यह फाल्स है। सवाल उठता है कि अगर यह सही है तो इस पर जांच होनी चाहिए, और अगर फाल्स है तो ऑनलाइन क्यों दर्ज किया गया है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत के सचिव अरशद खान से एस्टीमेट मांगा गया तो उन्होंने कहा कि लिखित रूप में मांगे जाने पर ही दिया जाएगा और मौखिक रूप से मांगने पर नहीं दिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?