उंगली पकड़ के मां’ ‘जन्म-जन्म’ गीतों पर थिरके छात्र, प्रबंधक बोले- मां जीवन की पहली गुरु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, माताओं का हुआ सम्मान

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में 10 मई रविवार को बड़े उत्साह के साथ इंटरनेशनल मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के सम्मान में नृत्य और उंगली पकड़ के मां, जन्म-जन्म, मां तू कितनी अच्छी है आदि गाने प्रस्तुत किये। छात्रों ने अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए सुन्दर कार्ड भी बनाए। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, और उनका सम्मान करना प्रत्येक बच्चे का कर्तव्य है। उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को सदैव अपने माता-पिता का आदर करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं और उनका स्थान सबसे ऊंचा होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम टैगोर नगर में स्थित प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल में भी मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों की माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, शिक्षिकाएं साधना पांडे, पूनम, शिखा, श्रद्धा मिश्रा, आकांक्षा मोदनवाल, दीप्ति, छाया गुप्ता, सीता पांडे, अदिति सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?