बिजली का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत, पोल से गिरकर गई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

15 दिनों से बंद थी घर की सप्लाई, अचानक लाइन चालू होने से हुआ हादसा, ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम करीब छह बजे बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ने चढ़े युवक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की पहचान रामधनी 40 वर्ष पुत्र बासदेव निवासी करहिया के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार करहिया निवासी रामधनी शनिवार की शाम करीब छह बजे घर के पास स्थित विद्युत पोल पर चढ़कर अपने घर का विद्युत कनेक्शन जोड़ रहा था। जिस समय युवक पोल पर चढ़ा उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी। तार जोड़ने के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई जिसकी चपेट में आकर युवक पोल से नीचे गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। परिजनों ने तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्या ने जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया। मेमो के माध्यम से मिली सूचना पर अस्पताल पहुंची म्योरपुर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतक के पिता बासदेव ने बताया कि आंधी-पानी के कारण उनके घर की बिजली सप्लाई 15 दिनों से बंद थी। उसे बनाने के लिए वह पोल पर चढ़ा था, अचानक लाइट आ गयी जिसकी चपेट में आकर वह नीचे गिर पड़ा। बताया कि युवक गांव में शादी के कार्यक्रम में टेंट लगाने का काम करता था। उसकी ढाई वर्ष की एक छोटी बच्ची भी है जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?