महिला जन आक्रोश अभियान के तहत भाजपा का विपक्षी सांसद घेराव कार्यक्रम आज से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा 8115577137

O- 11 से 14 मई तक जिलेभर में चलेगा अभियान, महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी की तैयारी

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) । Bharatiya Janata Party द्वारा “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में विपक्षी सांसद घेराव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 11 मई से 14 मई 2026 तक जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ विरोध प्रदर्शन और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल से लगभग 50 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का मुख्य कार्यक्रम सांसद आवास, मूसही, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज, चुर्क, चतरा, नगवां, दाला और कोन मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 12 मई को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के घोरावल, शिवद्वार, शाहगंज, गोरखर और करमा मंडलों में अभियान चलाया जाएगा।

इसी क्रम में 13 मई को ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ओबरा, चोपन, रेणुकूट और अनपरा मंडलों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जबकि 14 मई को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के दुद्धी, बभनी, म्योरपुर, विंढमगंज और शक्तिनगर मंडलों में महिला जन आक्रोश अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा ने अभियान के सफल संचालन के लिए जिला और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला हितों से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?