अमित मिश्रा
नगर में जल जमाव का जिम्मेदार कौन
सीएनडीएस विभाग से बन रही नलियों के मानक की हो जांच
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र में बन रही सीएनडीएस विभाग द्वारा मानक विहीन नालियों के निर्माण को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे के साथ नौजवानों ने चण्डी तिराहे पर स्थित सीएनडीएस विभाग पर प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौपा।
इस दौरान आशुतोष दुबे ने कहा कि कुछ दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष से नगर में नालियों के जाम एवं सड़क को लेकर प्रदर्शन कर इसको सही करने की मांग किया गया था,जिसमें चैयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर में बन रही नालियों की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है। इसके बाबत आज परियोजना निदेशक से नगर के अंदर बन रही नालियों जो टेढ़ी-मेढ़ी बन रही है को लेकर ज्ञापन दिया गया। नगर में करोड़ों रुपए की लागत से बन रही नालियों की अगर दिशा व दशा सही रहेगी तो पैसे का सही उपयोग भी होगा साथ ही आम जन मानस को राहत भी मिलेगी।
सीएनडीएस के परियोजना निदेशक ने कहा कि इसको हम देखेंगे पानी निकासी की जिम्मेदारी नगर पालिका की है हमारी जिम्मेदारी नाली बनाने की है।
इस मौके पर सूरज वर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति , राजन पांडेय ,रोहित भारती , मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार, अमृत राज पाण्डेय, प्रमोद कुमार, ज्ञान चन्द्र मौजूद रहे।







