सड़क सुरक्षा से ही जीवन रक्षा छात्रों को किया जागरूक – अनुग्रह मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शक्तिनगर, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वावधान में शुक्रवार को द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली काशी विद्यापीठ परिसर से निकलकर विद्युत विहार आवासीय परिसर होते हुए एनटीपीसी गेट नंबर 2 शक्ति नायक द्वारा पहुंची। यहां स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब न पीकर ही वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग कदापि न करने का अपील किया। इस अवसर पर एनटीपीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुग्रह मिश्र ने कहा कि छात्र सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए समाज के साथ-साथ स्वयं को भी अनुशासित करें। आप सभी स्वयंसेवक यातायात सुरक्षा के नायक हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम में जागरूकता एक आवश्यक कदम है जिसमें आप लोगों की भूमिका निर्णायक साबित होगी। संस्था के प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान जीवन में रेस के प्रति युवाओं का बढ़ता आकर्षण अक्सर जानलेवा साबित हो रहा है इसलिए इस तरह के आयोजन से उनके व्यवहार को नियंत्रित किया जा सकता है। रैली का समापन महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसमें मुख्य रूप से हिमांशु, राहुल, शिवांशु, रोहित, नीरज, राकेश, समीर, खुशी, विशेष, अनुराधा, अमृता, साक्षी, कोमल, काजल, प्रिया, तबस्सुम, ज्योति का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?