Trending News
राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल महिला थाना में प्रभारी रीता यादव ने की काउंसलिंग, टूटते परिवारों में लौटा सौहार्द सपा युवजन सभा की मासिक बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

सामान्य वर्ग के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: सवर्ण आर्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र।- यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा प्रस्तावित नए संशोधनों के विरोध में सवर्ण आर्मी भारत के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सवर्ण आर्मी भारत के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि यूजीसी के प्रस्तावित संशोधन एकतरफा हैं और इनमें सामान्य वर्ग के छात्रों, शिक्षकों व अभ्यर्थियों के अधिकारों की अनदेखी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बिगाड़ने वाले इन नियमों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कहा कि यूजीसी के सभी नियमों एवं नीतियों में सामान्य वर्ग का समुचित समावेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आरक्षण एवं विशेष प्रावधानों के दुरुपयोग पर सख्त रोक लगाते हुए कठोर दंडात्मक व्यवस्था लागू की जाए। इसके अतिरिक्त इक्विटी कमेटी में सभी वर्गों का निष्पक्ष प्रतिनिधित्व, तथा नियुक्ति व चयन प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।
यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी संशोधनों में शीघ्र सुधार नहीं किया, तो सवर्ण आर्मी भारत प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समान अधिकार और समान अवसर की लड़ाई है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी संशोधनों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक अखिलेश पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, शुभम चौबे, कृष्णदयाल पांडेय, अंकित शुक्ला, आकाश, मनीष, सत्यम, धीरज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?