जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति परिसर में हुई पूजा, नियमित प्रसाद वितरण का आयोजन
सोनभद्र। रविवार को जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रह्मनगर पूजा परिसर में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई।
कमेटी के मुख्य यजमान विष्णु दुबे ने आचार्य मणि प्रसाद त्रिपाठी के आचार्यत्व में कलश स्थापना की और कमेटी सदस्यों, ब्रह्मनगर व नगरवासियों की मंगलकामना के साथ विश्व कल्याण की कामना की।
समिति के अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में नवरात्रि भर नियमित पूजा-पाठ और संध्या में भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, राहुल, अमित चतुर्वेदी, कन्हैया पांडेय, शिम्पू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









