सपा युवजन सभा की मासिक बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

IMG 20261011 WA0005
IMG 20261011 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजा अग्रसेन और राजनारायण को किया नमन एमएलसी चुनाव पर चर्चा

    सोनभद्र। समाजवादी युवजन सभा सोनभद्र की मासिक बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में महाराजा अग्रसेन और लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर उनके विचारों को नमन किया गया।
    युवजन सभा प्रभारी मो. सईद कुरैशी ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने महाराजा अग्रसेन को समानता और लोककल्याण का प्रतीक बताया। राम भरोसे सिंह पटेल ने लोकबंधु राजनारायण के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला।
    महासचिव पं. कृष्णा शर्मा ‘नाटे पंडित’ ने मतदाता सूची की शुद्धता, वोट चोरी की आशंका और निष्पक्ष चुनाव पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवजन सभा जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने कहा, “एमएलसी चुनाव तो झांकी है, असली तैयारी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की है। संघर्ष, समर्पण और अनुशासन से जनता के बीच काम करना होगा।”
    पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि नौजवान संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करें।
    बैठक में प्रदेश सचिव चौधरी जैसवंत सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह पटेल, विकास जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष रमेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1547
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?