लाइनमैन की मनमानी से नाराज़ ग्रामीणों ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- हिन्दू राष्ट्र शक्ति के कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अभियंता से की कार्रवाई की मांग

सोनभद्र । दुर्व्यवहार और मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को हिन्दू राष्ट्र शक्ति के बैनर तले एकत्र होकर अधिशाषी अभियंता, रॉबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपा और बिजली विभाग के कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पटवध, कन्हौरा, नगपुर, महदेवा सहित आसपास के गांव दुबेपुर सब स्टेशन के वैनी फिटर क्षेत्र में आते हैं, जहां तैनात लाइनमैन ड्यूटी के दौरान अक्सर नशे की हालत में रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह बिना किसी सूचना के जब चाहे बिजली आपूर्ति बाधित कर देता है। कॉल करने पर वह फोन नहीं उठाता, और यदि उठा भी लेता है तो अशोभनीय भाषा में जवाब देता है – “जो उखाड़ना है, उखाड़ लो, जब मन करेगा तब बिजली जाएगी।”

इस व्यवहार से नाराज़ ग्रामीणों ने लाइनमैन कृष्ण कुमार की तत्काल जांच कर निलंबन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में छोटे लाल यादव, संगीता, श्री प्रकाश शुक्ला, ऋषिराज शुक्ला, बहादुर भारती, अनिल यादव, अरविंद, विपुल समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?