म्योरपुर मे एकता, भाईचारे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न

IMG 20261026 WA0030
IMG 20261026 WA0030

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन, ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

म्योरपुर/सोनभद्र। गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में रविवार देर शाम तीन दिवसीय युवा नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन पर युवाओं ने समाज में एकता, अखंडता, भाईचारा और समतामूलक समाज के निर्माण के साथ ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण में ‘वी द पीपल अभियान’ से जुड़े मुख्य वक्ता अमीनुद्दीन और रसना ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संगठन निर्माण की जानकारी दी। युवाओं को ग्राम सभा की भूमिका समझाते हुए गांवों की समस्याओं की पहचान और समाधान के लिए सामूहिक पहल के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक चर्चा, श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारा लेखन, प्राकृतिक प्रार्थना और सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि युवा ग्राम सभा की बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आयोजन में प्रदीप पांडेय, सौरभ कुमार, चंद्रवती बहन, कैलाश प्रसाद और प्रीति बहन ने सहयोग किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?