अधिवक्ता संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता बंधुत्व के आदर्शों को सुरक्षित रखें

IMG 20261003 WA0006
IMG 20261003 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत जिला इकाई सोनभद्र ने शनिवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और वंदेमातरम गान के साथ हुआ। चेयरमैन एल्डर्स कमेटी कृपा नारायण मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य है कि भारतीय संविधान की मूल भावना की रक्षा करे और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को सुरक्षित रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह ने की और संचालन महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान अरुण प्रताप सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय, पवन कुमार मिश्र, शशांक शेखर कात्यायन, उमेश कुमार मिश्र, कृष्ण प्रताप सिंह, संजय सिंह, संजीव शुक्ला, शरद गुप्ता, अतुल कुमार कनौजिया, प्रीति पाठक, शालिनी चतुर्वेदी, शैलेंद्र केशरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?