नई कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर सोनभद्र में आतिशबाजी और मिठाई वितरण
सोनभद्र। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बडौली चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। इस दौरान आराधना मिश्रा जिंदाबाद, प्रमोद तिवारी जिंदाबाद और इमरान मसूद जिंदाबाद के नारे लगे।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि आराधना मिश्रा मोना विधानमंडल दल की नेता रही हैं और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव होते रहते हैं और नई कार्यकारिणी के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम में दीपू पांडेय, सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति, अंशु गुप्ता, ओमप्रकाश राव, सुशील राव, राहुल जैन, देवांश केसरी, रोहित भारती, सुधाकर भारती, मिथिलेश शर्मा, अनिल बीयार और देवेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








