म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही के कम्पोजिट विद्यालय में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका रेनु मौर्या, रश्मि गुप्ता, नीलम सिंह, अनीता यादव, अनुदेशक राजीव दुबे, व्यंजना राय, शिक्षामित्र प्रेमचंद और उर्मिला देवी मौजूद रहीं। वहीं ग्राम पंचायत किरवानी के प्राथमिक विद्यालय बरटोला में भी गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश चन्द्र सहित स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और बच्चों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।








