साइबर फ्राड की शिकायतो पर त्वरित करे कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक

IMG 20261003 WA0010
IMG 20261003 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के दुद्धी सर्किल का पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अर्दली रूम आयोजित कर अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं, जनसुनवाई, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराधों की समीक्षा की गई तत्पश्चात थाना दुद्धी का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दुद्धी में दुद्धी सर्किल के अंतर्गत थाना दुद्धी, थाना विण्ढ़मगंज, थाना म्योरपुर, थाना बभनी एवं थाना बीजपुर का अर्दली रूम आयोजित कर अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं, जनसुनवाई, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराधों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना-पत्रों एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, पीड़ितों की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराने के प्रयास तथा हेल्पलाइन 1930 के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं अन्य पोर्टलों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामीला, निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों एवं अराजक तत्वों पर सतत निगरानी तथा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दुद्धी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, जनसुनवाई व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति से संबंधित व्यवस्थाओं, बैरक, मालखाना एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों एवं कार्यालयीय कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिला एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता का विश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए।

अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, वाचक पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण पर्वत सहित सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?