Trending News
साहू समाज ने गांधी जयन्ती पर दिया एकजुटता का संदेश नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई

IMG 20261002 WA0014
IMG 20261002 WA0014

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गांवों से शहर तक सफाई, फॉगिंग और जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष जोर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा माइक्रो प्लान के अनुसार अभियानात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग तथा जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।

अभियान के दौरान लोगों को बुखार, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विद्यालयों में संचारी रोगों से बचाव एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही ग्राम स्तर पर चौपाल/बैठकों, प्रभात फेरियों तथा अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और मच्छरजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

अभियान की प्रगति के तहत विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता गतिविधियां, ग्राम चौपाल/बैठक, प्रभात फेरी, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग, जलभराव वाले स्थानों की सफाई, शौचालय निर्माण तथा नगरीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यों को माइक्रो प्लान के अनुसार समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन द्वारा अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के दौरान झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई, फॉगिंग एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव की कार्रवाई, शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी कार्य, नगरीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई एवं जलभराव की रोकथाम और आमजन को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ