चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्रों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने छात्रों के साथ मिलकर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाए।

सभागार में सभी ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाया। छात्र-छात्राओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन, विचारों और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा से देश को आजादी की राह दिखाई। लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के आखिर में कॉलेज परिसर में पेड़ लगाए गए और स्वच्छता अभियान चला। प्राचार्य, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया।








