गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

IMG 20261002 WA0007
IMG 20261002 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती  दी आर्यंस एकेडमी द्वारा स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ,प्रबंध निदेशक विनोद जालान स्कूल के बच्चों व अध्यापक अध्यापिकाओं के द्वारा स्कूल कैंपस व स्कूल कैंपस के बाहर साफ सफाई की गई व कूड़ा को कूड़े दान में ही डालो का नारा लगाया गया।

इसके साथ ही बच्चों ने भी झाड़ू लगाकर कूड़ा कूड़ेदान में डाला और सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या चित्रा जालान, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान, सुषमा पाण्डेय, उमाकांत दुबे, प्रियंका चौबे, प्रतिमा, निशा, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा, काजल , अपर्णा, प्रिया, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, योगेश नारायण, हरिओम पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?