पांच दिन से लापता युवक का रेणुका नदी में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप

IMG 20261002 12283449
IMG 20261002 12283449

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना क्षेत्र में रेणुका नदी से पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हिमांशु पिछले करीब पांच दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?