चिकित्सकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, 14 यूनिट रक्त एकत्र

IMG 20261001 WA0030
IMG 20261001 WA0030

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने गुरुवार को ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। अभियान के दौरान चिकित्सकों ने उत्साह के साथ 14 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में डॉ. मनोज यादव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. सुनील गोंड, डॉ. आयुष, डॉ. हर्षिता, डॉ. शिवकुमार, डॉ. आयुष राज, डॉ. शहजाद हुसैन, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. रोशन, डॉ. मनीष, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. शुभम दुबे, डॉ. अरविंद दुबे,किरन और किशोरी सिंह शामिल रहे।
डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। अस्पताल में प्रतिदिन अलग-अलग कारणों से मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है। स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। चिकित्सकों की ओर से किए गए रक्तदान से आम लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। अभियान के दौरान सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?