सुशील बने रालोद प्रोफेशनल मंच के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल ने एडवोकेट सुशील पटेल को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया।
बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव अभय पटेल, प्रयागराज क्षेत्र के युवा रालोद के मुख्य महासचिव पवन शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, रोहित सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?